Featuredदेश

पत्थर फेंके, दाँत से काटा, लाठी-डंडे चलाए, वर्दी फाड़ी….यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर रिहान को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, दर्जन भर से अधिक महिलाएँ भी शामिल

Spread the love

उत्तरप्रदेश
सम्भल/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस पर मुस्लिम भीड़ द्वारा हमला किया गया है।  हिंसक भीड़ पुलिस द्वारा रिहान नाम के एक गैंगस्टर की गिरफ्तारी से नाराज थी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमले के साथ पत्थरबाजी भी की। कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। रिहान को भी पुलिस कस्टडी से छुड़ा कर फरार करा दिया गया। अब पुलिस ने रियासत, लियाकत के साथ मुस्कान और समरीन सहित कुल 19 हमलावरों पर नामजद FIR दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी है।

गैंगस्टर रिहान की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल

अब तक 5 हमलावरों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। घटना 27 जून, 2024 दिन गुरुवार की है। यह घटना अलीगढ़ के थाना क्षेत्र हयातनगर की है। 28 जून शुक्रवार को यहाँ सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपनी पुलिस टीम के सात थाना औरंगाबाद बुलंदशहर से सम्भल दबिश देने आए थे। सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर धतरा में गैंगस्टर रिहान की लोकेशन मिली थी। रिहान अपने घर पर ही मिल गया जिसे पकड़ कर पुलिस बल अपने वाहन की तरफ बढ़ गया। तभी रिहान के घर से कुछ औरतें बाहर निकलीं और पुलिस से उलझने लगीं।

गैंगस्टर को छुड़ाने के लिए एकजुट हो गया मुस्लिम समुदाय

पुलिस ने इन महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की पर वो नाकाम साबित हुईं। ये महिलाएँ पुलिस से रिहान को छीनने का प्रयास करने लगीं। तभी 40-50 हमलावरों की एक भीड़ घरों से बाहर निकल आई। भीड़ के हाथों में लाठी-डंडे थे जिससे उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें :  कंपकंपाते हाथों में पोस्टर, आंखों से बहते आंसू, PM मोदी ने रोड शो के बीच युवक को देखकर रुकवा ली गाड़ी और फिर जो किया...

लोगों ने अपने घरों की खिड़कियाँ बंद कर लीं। इसी दौरान गलियों और छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जाने लगे। भगदड़ में कई लोगों ने जूते-चप्पल भी घटनास्थल पर छूट गए।

अफरातफरी का माहौल देख कर भीड़ में मौजूद कुछ लोग पुलिस की तरफ आगे बढ़े। इसमें महिलाएँ भी शामिल थीं। इन्होंने पुलिसकर्मियों के हाथों पर दाँत से काटना शुरू कर दिया। कुछ पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ डाली गई। इसके बाद भीड़ हिरासत में लिए गए रिहान को छुड़वा कर अपने साथ ले गई। घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। तब तक हमलावर भीड़ के अधिकतर लोग फरार हो चुके थे।

पुलिस ने नामजद 19 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने इस हमले में कुल 19 नामजद आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन आरोपितों के पुरुषों के नाम शराफत, रियासत, लियाकत, सखावत, फिरासत, जीशान, शाहील, रिहान, शादाब, उवैश, सलमान, असलम, नौशाद और नासिर हैं। इसी केस में समरीन, मुस्कान, गुलिस्ता और नाज़िया नाम की महिलाओं को भी नामजद किया गया है। इन नामजदों के अलावा 10-12 महिलाओं और पुरुषों को अज्ञात के तौर पर दर्ज किया गया है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कसी कमर

इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 332, 353, 186, 307, 225, 225- बी, 336, 147, 148 और 149 के साथ आपराधिक संसोधन अधिनियम के सेक्शन 34 के तहत कार्रवाई की गई है। सम्भल पुलिस ने बताया है कि अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कई हमलावर घर छोड़ कर फरार चल रहे है जिनकी तलाश में दबिश जारी है।

यह भी पढ़ें :  सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म, ससुर इकबाल रतनसी ने मीडिया के समक्ष जारी किया बयान

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने रचा इतिहास, महिला टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा टीम स्कोर

यह भी पढ़ें: पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: फिर निशाने पर आया राजधानी का अशोक बिरयानी होटल, शाकाहारी सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद खाद्य विभाग ने मारा छापा, जांच में मिले चौंकाने वाले तथ्य

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button