तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
जशपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में व्यवसायी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रांची रेफर किया गया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार जारी है। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के सामने से कार को टक्कर मारने के चलते हुआ है। कुनकुरी क्षेत्र में हुए इसे हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

आमने-सामने हुई भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, सौरभ बंसल कुनकुरी में ही कपड़ा व्यवसायी हैं। वह शनिवार रात अपनी पत्नी निशु बंसल और दोनों बच्चों के साथ कार में महुआ टोली की ओर से घर लौट रहे थे। अभी वे सलिहा टोली से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि सामने से आई तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार में शव बुरी तरह से फंस गया।

ट्रक के अंदर तक जा घुसी कार, मशक्कत से निकाला गया शव

कार के इंजन का हिस्सा ड्राइवर सीट तक जा घुसा, जिसमें फंसकर सौरभ बंसल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से फंसे हुए शव को बाहर निकाला। सौरभ के बगल की सीट पर ही उनकी पत्नी निशु बसंल बैठी थीं। जबकि दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रांची ले जाने के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम

पुलिस ने तीनों को कुनकुरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर हालत गंभीर देख उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान निशु बंसल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दंपति के निधन से व्यापारियों में शोक है। सौरभ अग्रवाल कुनकुरी में ही बंसल क्लॉथ स्टोर के संचालक थे ।


यह भी पढ़ें: इमरान खान ने अपने देशवासियों के सामने फिर की भारत की तारीफ, कहा- अमेरिकी दबाव के बावजूद रूसी तेल खरीदने की हिम्मत सिर्फ भारत में


यह भी पढ़ें: मातृदिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दया एवं करुणा कार्यक्रम का शुभारंभ, रक्तदान एवं वृक्षारोपण का भी आयोजन, राजस्व मंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल


 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -