Featuredदुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के इन 10 बड़े फैसलों से चौंक गए दुनिया भर के देश, चीन से लेकर मैक्सिको तक हर तरफ मचा हंगामा

Spread the love

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। सत्ता की चाबी मिलते ही उन्होंने दुनिया को अपने तेवर दिखा दिए। उन्होंने चीन को दो टूक चुनौती देते हुए कहा कि वे पनामा नहर को वापस लेंगे।

चीन का आधिपत्य खत्म किया जाएगा। उन्होंने घुसपैठ खत्म करने, दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ लगाने समेत अपनी अन्य आक्रामक नीतियों को सार्वजनिक किया है। उन्होंने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने और मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने की भी बात कही है। आइए जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े फैसले।

1.डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, पनामा नहर से गुजरने के लिए अमेरिकी जहाजों से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने चीन को चुनौती देते हुए कहा कि हम पनामा नहर को वापस लेंगे।

2.ट्रंप ने कहा, हम दूसरे देशों के उत्पादों पर टैक्स और टैरिफ लगाएंगे। इसका मकसद अमेरिकी नागरिकों को समृद्ध बनाना है। हम अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाएंगे। हम अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर आपातकाल लगाएंगे।

3.उन्होंने कहा, मैं अमेरिका को सर्वोच्च रखूंगा। मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का काम किया जाएगा। संगठित अपराध के खिलाफ काम आज से ही शुरू हो जाएगा। हम महंगाई कम करने के लिए काम करेंगे।

4.ट्रंप ने कहा, हम मेक्सिको सीमा पर आपातकाल लगाएंगे। अमेरिका फिर से मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। अमेरिका से तेल और गैस का निर्यात बढ़ेगा।

5.उन्होंने कहा, अमेरिकी न्याय विभाग का क्रूर और अनुचित हथियारीकरण खत्म होगा। हमारा प्रशासन नस्लीय भेदभाव और योग्यता आधारित समाज बनाएगा।

6.ट्रंप ने तीसरे लिंग को खत्म करने की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका में सिर्फ दो लिंग होंगे- पुरुष और महिला। अमेरिकी सैनिकों के अधिकार बढ़ाए जाएंगे। हम मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे। सेना अपने मिशन के लिए स्वतंत्र होगी।

7.अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने अपने पुराने तेवर दिखाते हुए कहा कि हम मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर देंगे। अमेरिका के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

8.ट्रंप ने कहा, इस हफ्ते मैं उन सभी सेवा सदस्यों को बहाल करूंगा जिन्हें वैक्सीन की अनिवार्यता पर आपत्ति जताने के कारण सेना से निकाल दिया गया था। उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा।

9.ट्रंप ने कहा कि हम अमेरिका के दुश्मनों को हराएंगे। उन्होंने अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित करने की भी घोषणा की है।

10.नए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम अपने विरोधियों से बदला नहीं लेंगे। हम युद्ध रोकने की कोशिश करेंगे। शांति स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। हम सभी युद्ध रोक देंगे। मेरी विरासत शांति स्थापना होगी।

यह भी पढ़ें: 4 साल पूर्व हुए रेप और मर्डर के मामले में 5 आरोपियों को फांसी की सजा, स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें: 10 साल के प्यार को रिश्ते में बदलने के लिए मुस्लिम युवक ने बदला धर्म, सद्दाम से बना शिवशंकर

यह भी पढ़ें: ‘समाज में चार तरह की सोच वाले हिंदू’, RSS के क्षेत्रीय प्रचारक ने चारों में बताया अंतर, हिंदुत्व को लेकर कही ये बात

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button