जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार नहर में गिरी, तीन की मौत

- Advertisement -
Spread the love

छत्तीसगढ़
राजनांदगांव/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना सालेकसा महाराष्ट्र के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पानगांव मुंडीपार के बीच नहर में अनियंत्रित होकर गाड़ी घुस गयी। घटना में मृत तीनों लोग सतना से आ रहे थे। मृत तीन लोगों में आशीष जैन, जितेंद्र जैन एवम एक अन्य शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसमें हादसे के वक्त 6 लोग सवार थे । घटना के बाद आनन-फानन में गाड़ी से सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की जान चली गयी थी। सालेकसा पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक ये भक्त संत आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए मध्य प्रदेश राज्य के सतना जिले से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के लिए निकले थे। इस बीच गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के पनगांव में कार अनियंत्रित होकर पुजारीटोला बांध नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण ये तीनों श्रद्धालु पानी में डूब गये।

देर रात जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज ब्रह्मलोक गमन कर गये थे। रविवार की शाम जैन मुनि विदयासागर जी महाराज पंचतत्व में विलीन हो गये। आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली। इस मौके पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया था।

आपको बता दें कि विद्यासागर महाराज पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले 6 महीनों से वो डोंगरगढ़ में ही रुके हुए थे। तीन दिनों के उपवास करने के बाद, उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया। उनके शरीर त्यागने के बाद बड़ी संख्या में लोग न केवल छत्तीसगढ़ आसपास के राज्यो से भी अंतिम दर्शन के लिए पहुचे। अंतिम संस्कार के पहले विद्यासागर महाराज के पार्थिव शरीर को पालकी में बैठकर परिक्रमा कराई गई।

अंतिम संस्कार में चंदन लकड़ी, सूखे नारियल का टुकड़ा और शुद्ध घी से किया गया। इस दौरान कई गणमान्य, राजनेता व अलग-अलग वर्ग और संप्रदाय के लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि जैन मुनि विद्यासागर महराज को हर धर्म-संप्रदाय के लोग मानते थे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,130SubscribersSubscribe

पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट...

छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: जशपुर जिले में बर्बरता और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को...

Related News

- Advertisement -