जवाहर नवोदय विद्यालय के 53 बच्चे और कर्मचारी कोरोना संक्रमित, विद्यालय परिसर में ही बनाया गया आइसोलेशन वार्ड, चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार शुरू

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
महासमुंद/स्वराज टुडे:ज़िले के सरायपाली के ग्राम छिंदपाली में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में 53 बच्चे और स्टाफ़ कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित बच्चों को ज़रूरी उपचार किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने प्राचार्य को बच्चों का बेहतर ध्यान रखने सुविधा मुहैया कराने और डॉक्टरों को सभी ज़रूरी उपचार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराने और जाँच करने कहा है। बच्चों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। एक साथ भारी संख्या में बच्चों के संक्रमित होने के पीछे हॉस्टल में एक साथ रुकने व साथ भोजन करने के कारण होना बताया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी में बताया कि घबराने की बात नहीं है। सभी बच्चे और स्टाफ़ खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जो ठीक है उन्हें प्राचार्य ने घर सुरक्षित भेज दिया है।

बहरहाल विद्यालय परिसर में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है जहां चिकित्सा विशेषज्ञों की गहन निगरानी में सभी संक्रमित बच्चों और कर्मचारियों का उपचार चल रहा है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -