जन्मदिन का केक खाने के बाद दस वर्षीय बच्ची की मौत, पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत

- Advertisement -

पंजाब
पटियाला/स्वराज टुडे: पंजाब के पटियाला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जन्मदिन का केक खाने के बाद एक 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इतना ही नहीं, पूरे परिवार की तबीयत ख़राब हो गई। रात में लड़की ने हँसते हँसते केक काटा था, सुबह होते-होते उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है, इलाके में भी लोग सकते में हैं। अनाज मंडी थाना क्षेत्र स्थित अमन नगर की काजल की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी है।

लड़की का केक काटते हुए वीडियो भी सामने आया है। इसमें बच्ची और उसका पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है। परिवार 246 पीली सड़क रोड स्थित अदालत बाजार के ‘कान्हा केक’ दुकान से केक खरीदी थी। रविवार (24 मार्च, 2024) को मानवी का जन्मदिन था। केक मँगा कर शाम के 7 बजे काटा गया। इसके बाद मानवी को उल्टियाँ होने लगीं। पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई। मानवी रात को उल्टी कर के सो गई। तड़के सुबह के 4 बजे उसका शरीर ठंडा पड़ गया था।

इसके बाद आनन-फानन में परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टरों ने वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है। परिवार ने केक ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर किया था। इसके लिए फ़ूड एग्रीगेटर एप Zomato का इस्तेमाल किया गया था। परिवार का कहना है कि बेकरी शॉप वाले ने गड़बड़ी की है और उसके प्रोडक्ट्स की जाँच कर के कार्रवाई करने की माँग की है। Zomato की रिसिप्ट और FIR कॉपी भी सामने आई है।

पुलिस ने FIR में ‘भारतीय दंड संहिता (IPC)’ की धारा-273 (एक्सपायर्ड या ख़राब वस्तु को जानबूझकर खाने-पीने के लिए बेचना) और धारा-304A (गैर-इरादतन हत्या) लगाई है। एक तस्वीर में मानवी अपनी बहन के साथ दिख रही है। एक अन्य तस्वीर में वो एक अन्य पुरुष परिजन को केक खिलाती हुई नज़र आ रही है। केक खरीदने के लिए परिवार ने 352.80 रुपए खर्च किए थे। मानवी अपने क्लास में मॉनिटर थी। उसकी छोटी बहन की जान जैसे-तैसे कर के बचाई गई है। दोनों बहनें नाना के यहाँ रह रही थीं, क्योंकि उनके परिवार में दिक्कत चल रही है।

यह भी पढ़ें: ये हैं यूपी बिहार के 10 बाहुबली..अपराध जगत से राजनीति में रखा कदम और सियासत में मचा दी खलबली

यह भी पढ़ें: पूरे दिन में सबसे ज्यादा किस टाइम में होती है लोगों की मौत, इस वक्त होता है शरीर कमजोर

यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर पति ने नहीं दिया कोई गिफ्ट, पत्नी ने सो रहे पति के पेट में घोंप दिया चाकू

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
871SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -