छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू होकर पलटी, दो की मौत.. 26 यात्रियों की हालत गंभीर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायगढ़/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 26 यात्रियों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चारभांठा मोड़ के पास हुआ, जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, बुधवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास लैलूंगा से रायगढ़ जा रही एक निजी यात्री बस चारभांठा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो पुरुष यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चों व 10 महिलाओं सहित 26 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है और पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -