चाणक्य नीति: ऐसी महिलाओं की आंखों में कांटा बनकर खटकता है उसका पति, मानती है अपना दुश्मन

- Advertisement -

पति पत्नी के रिश्ते में चरित्रता और विश्वास का होना बहुत जरूरी है इन दोनों में से किसी एक के भी ना होने से रिश्ते में कडवाहट आना लाजमी है। चाणक्य के अनुसार कुछ महिलाएं ऐसी होती है जिनकी आंखों में उनका पति हमेशा खटकता है और वो अपने पति को अपना दुश्मन मानती है।

आचार्य चाणक्य का मानना था कि पति और पत्नी के रिश्ते में दोनों का चरित्रवान होना बहुत जरूरी है। अगर चरित्र ही खराब हो जाए तो उस रिश्ते में कुछ नहीं रह जाता। ऐसा रिश्ता पति और पत्नी दोनों को ही खटकता है। रिश्ते में अगर एक बार विश्वास खो जाए तो उस रिश्ते को चाहकर भी पहले जैसा नहीं बनाया जा सकता। ऐसे में रिश्ते में कड़वाहट निश्चित है।

पति पत्नी के रिश्ते को लेकर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पत्नी का अगर चरित्र खराब हो और उसका संबन्ध किसी अन्य पुरुष के साथ हों, तो उसे अपनी शादी बोझ लगने लगती है। ऐसी पत्नी की आंखों में उसका पति कांटा बनकर खटकता है। वो उसे दुश्मन मानती है। ऐसे रिश्ते में समय बर्बाद करने का कोई लाभ नहीं है। ऐसी पत्नी का त्याग कर देना उचित होता है अन्यथा पति का जीवन संकट में भी पड़ सकता है ।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति हो या पत्नी, अगर कोई भी किसी गलत आदत, लत का शिकार है, बुराइयों से घिरा हुआ है, तो इसके परिणाम उन दोनों को ही भुगतने पड़ते हैं। यानी पति की गलती की सजा पत्नी भुगतती है और पत्नी की गलती की सजा उसका पति भुगतता है। इसलिए सुखी दांपत्य जीवन के लिए किसी भी तरह की गलत आदतों को छोड़ना जरूरी है।

पति-पत्‍नी दोनों को ही अपने बीच की बातों को खुद तक ही रखना चाहिए। इन बातों को किसी और से न कहें। ऐसा कहने से एक दूसरे के प्रति विश्वास कम होता है और आपसी झगड़े बढ़ते हैं। कई बार ये बातें अपमान की वजह भी बन सकती हैं।

यदि पति और पत्नी एक दूसरे से बात बात पर झूठ बोलते हैं, तो उनका रिश्ता धीरे धीरे खोखला हो जाता है। विश्वास की नींव हिलने के बाद रिश्ते में कुछ नहीं बचता, इसलिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदारी बरतना बहुत जरूरी है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -