Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    May 5, 2026

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चमत्कार: धड़कन रुकने के 50 मिनट बाद फिर से जिंदा हो गया शख्स, डॉक्टर भी हुए हैरान
    Featured

    चमत्कार: धड़कन रुकने के 50 मिनट बाद फिर से जिंदा हो गया शख्स, डॉक्टर भी हुए हैरान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला मामले सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, एक शख्स की हार्ट अटैक आने के बाद दिल की धड़कन बंद हो गई थी, बावजूद इसके शख्स 50 मिनट बाद ‘चमत्कारी’ ढंग से फ‍िर जिंदा हो गया.यही वजह है कि अब ये मामला मीडिया की सुर्खियों बन गयी है.

    जानें क्या है पूरा मामला

    द मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला ब्रिटेन का है, जहां 31 वर्षीय बेन विल्सन (Ben Wilson) घर में आराम से बैठे थे, तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द महसूस होने लगा. वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे गिर गए. इस बीच बेन की आवाज सुनकर उनके पास पहुंची मंगेतर रेबेका होम्‍स ने तुरंत उन्‍हें सीपीआर देने की कोशिश और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. बताया जा रहा है कि, इस दौरान बेन की दिल की धड़कन बंद हो गई. काफी देर तक जब बेन की सांसें नहीं चली, तो रेबेका बुरी तरह से परेशान हो गईं. पर‍िवारवालों ने मान ल‍िया क‍ि अब बेन को बचा पाना मुश्क‍ि‍ल है. बेन के घर में मातम पसर गया, लेकिन 50 मिनट बाद बेन की सांसें फ‍िर लौट आईं. ये देख वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया. बेन के दिल को धड़कता देखकर रेबेका बिना किसी देरी के बेन को अस्‍पताल लेकर पहुंचीं. बताया जा रहा है कि, जब डॉक्‍टरों ने उसकी हालत देखी तो वे भी सन्‍न रह गए.

    बेन के अस्‍पताल पहुंचते ही डॉक्‍टरों ने उन्‍हें तुरंत कोमा सेक्‍शन में डाल दिया, लेकिन जब जांच हुई तो वह भी दंग रह गए. बताया जा रहा है कि, बेन के हृदय में खून का थक्‍का जम गया था, यही वजह थी कि, उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था. बाद में उनकी सर्जरी की गई और स्टेंट डाला गया. ऑपरेशन के बाद डॉक्‍टरों ने रेबेका को बताया क‍ि, फिलहाल बेन कोमा में ही रहेंगे. बताया जा रहा है कि, दो दिन तक उसके मस्‍त‍िष्‍क में सूजन थी. इस बीच अस्पताल में सातवें दिन बेन को कई दिल के दौरे पड़े, लेकिन वह हर मुश्किल का सामना डटकर करते रहे और बच गए.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

    बेन की मंगेतर रेबेका होम्‍स के कहा कि, मैं अस्पताल में हर वक्त बेन के साथ रही और उन्हें बताती रही कि मैं उससे प्यार करती हूं. इस बीच मैंने बेन के लिए ड्रीम ए लिटिल ड्रीम ऑफ मी गाना भी गाया. मैं बेन के तकिए पर अपना परफ्यूम छिड़का और उनके बगल में एक टेडी रख दिया, जिस पर लिखा था लव यू टू द मून एंड बैक. मुझे विश्वास था कि, उनके प्रति मेरे प्यार ने उन्हें जिंदा रखा. यह चमत्कार ही है कि वह बच गए. डॉक्‍टरों ने बेन को गेमिंग खेलने, धूम्रपान, खराब आहार और चेरी कोला के डिब्बे पीने से रोका है. मैं भी बेन को ये सब नहीं करने दूंगी. वहीं इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ जेनिफर हिल का कहना है कि, हमें यह जानकर खुशी हुई कि उनकी र‍िकवरी अच्‍छी हो रही है.

    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम की सनक, रील बनाते समय युवक पर चल गई देशी पिस्टल से गोली, हुई मौत

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 9 लड़कियां और 11 लड़के चढ़े पुलिस के हत्थे

    यह भी पढ़ें: 9वीं निकाह की तैयारी में था शख्स, 8 वीं बीवी पहुँच गयी पुलिस थाने, शौहर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    May 5, 2026

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026

    प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण ! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार

    May 5, 2026

    Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

    May 5, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026951 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026854 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    May 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे – घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी…

    Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    May 5, 2026

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.