Featuredदेश

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडेन कैमरा, खुलासा होते ही छात्राओं ने किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

Spread the love

आंध्रप्रदेश
अमरावती/स्वराज टुडे: प्रदेश में कृष्णानगर जिले के सर गुडलवल्लेरू इंजीनियरिंग कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में छिपा हुआ कैमरा पाया गया है।

आरोपी छात्र के लैपटॉप में मिला 300 से ज्यादा अश्लील वीडियो

हॉस्टल की लड़कियां इसी वॉशरूम का प्रयोग रोजाना करती हैं। वॉशरूम में हिडेन कैमरा मिलने की खबर फैलते ही हॉस्टल की छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो उसी कॉलेज का छात्र है। उसका लैपटॉप चेक किया गया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। लैपटॉप से 300 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन पर सुरक्षा इंतजाम में ढिलाई पर आक्रोश जताया है।

आरोपी ने दूसरों को भी तो नहीं दिया वीडियो

पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप सीज कर दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं कॉलेज प्रशासन को शक है कि आरोपी ने कहीं ये वीडियो अपने दोस्तों या किसी अन्य को तो नहीं शेयर किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी विलेन रही ये खिलाड़ी, जीते हुए मैच को भारत ने ऐसे गंवाया

बंगाल बवाल के बीच सामने आया मामला

कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप हत्याकांड के बीच यह मामला सामने आया है। स्थिति गंभीर होने के बाद भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है या नहीं। फिलहाल मामला उजागर होने के बाद से छात्राओं ने हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन पर असुरक्षित माहौल रखने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: असम में मुस्लिम विवाह कानून रद्द, क्या है सरमा सरकार का नया प्लान?

यह भी पढ़ें: खूबसूरत महिला पर हुआ था एसिड अटैक, पहली जांच में खुली पोल, तो पीड़िता ही साथियों समेत हो गयी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के बाद पटना के एक इस गांव की जमीन पर वक्फ बोर्ड ने किया दावा, 30 दिनों के भीतर गांव खाली करने का जारी किया फरमान, कांग्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button