गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा, जब खुला राज तो मच गया हड़कंप

- Advertisement -

 

गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में गुरुवार दोपहर स्पाई कैमरा पकड़ा गया। हॉस्टल संचालक आशीष खरे को भी कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह डाक्टर का पुत्र है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बातों के साथ ही कुछ लोगों के नाम भी सामने आएंगे

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज/स्वराज टुडे: शहर के म्योहाल चौराहे के पास गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाकर रिकार्डिंग की कारगुजारी सामने आई है। गुरूवार दोपहर कैमरे का पता चलने पर हास्टल संचालक आशीष खरे को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह डाक्टर का बेटा है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि उसने फिलहाल यही कहना है कि उसने खुद देखने के लिए कैमरे लगाने की हरकत की। घिनौनी मानसिकता से उसने हिडेन कैमरा लगवाया। उसके कमरे से कंप्यूटर लैब भी जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जमानत पर थाने से रिहा कर दिया गया है।

कम किराए पर केवल लड़कियों को देता था कमरा

म्योहाल चौराहे के पास रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हास्टल का संचालक है। वह छात्राओं को बहुत कम पैसे पर कमरा किराए पर देता था। गुरुवार दोपहर कुछ छात्राएं कर्नलगंज थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा हुआ है। इसे शावर में लगाया गया है। सीओ कर्नलगंज अजीत चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाथरूम की तलाशी ली गई तो यहां शावर में लगा स्पाई कैमरा बरामद हो गया।

डॉक्टर के बेटे की नापाक हरकत

कैमरा लगाने की कारगुजारी सामने आने पर पुलिस ने गर्ल्स हास्टल संचालक आशीष खरे को पकड़ लिया। उसे कर्नलगंज थाने लाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह छात्राओं की वीडियो बनाता था। इन वीडियो का वह क्या करता था, इस सवाल का वह गोलमोल जवाब दे रहा है। पुलिस ने आशीष के कमरे से वीडियो बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर समेत कई उपकरण भी जब्त किए।

सीओ अजीत चौहान का कहना है कि आशंका है कि वीडियो को वह बेचता था लेकिन फिर पुलिस ने कहा कि उसने खुद के लिए यह कारगुजारी की। पूछताछ के बाद पुलिस ने जमानती अपराध की वजह से उसे शाम को थाने से रिहा कर दिया।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -