कोरबा में नव पदस्थ कलेक्टर संजीव झा ने कार्यभार संभाला

- Advertisement -

राज्य सरकार की मंशानुसार आजीविका, मल्टी एक्टिविटी, हेल्थ व शिक्षा आदि पर प्राथमिकता के साथ कार्य, मेरी पहली प्राथमिकता: कलेक्टर संजीव झा

कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के नव पदस्थ कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कोरबा पहुंचकर आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार गोठानों में आजीविका केंद्र बनाए जाने, ज्यादा से ज्यादा मल्टी एक्टिविटी सेंटर निर्माण कराए जाने ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। वहीं पर हेल्थ व शिक्षा के क्षेत्र में भी लोगों की सुविधानुसार प्राथमिकता के साथ कार्य किए जायेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरबा जिले में 2011 बैच के IAS संजीव झा को कोरबा कलेक्टर पदस्थ किया है। IAS संजीव कुमार झा 22 अगस्त 2011 को बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के अपनी प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की। इसके पूर्व वे सूरजपुर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कलेक्टर का प्रभार संभाल चुके हैं।

श्री झा ने इसके पहले 06 फरवरी 2019 से 28 जून 2022 के बीच सरगुजा जैसे बड़े जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद का बखूबी निर्वहन किया है। शिक्षा में समानता व गुणवत्ता लाने के प्रयास में यहां तक कि सरगुजा जैसे सुविधा संपन्न जिले में पदस्थ रहते उन्होंने अपनी बच्चियों को सरकारी स्कूल में एडमिशन कराया था। और अब कोरबा में भी वह सरकारी स्कूल में ही अपनी बच्चियों को पढ़ाने की बात पर कायम हैं।

कोरबा जिले में कोरोना काल में शिक्षा की गुणवत्ता में आई कमी अब कलेक्टर संजीव कुमार झा जोकि स्वयं जेएनयू दिल्ली के छात्र रहे हैं। के सतत मार्गदर्शन में प्रयास किए जाने पर जिले की शिक्षा व्यवस्था एवं गुणवत्ता पटरी पर जरूर वापस आएगी ऐसा लोगों में फिर से उम्मीद जागी है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

कमला नेहरू महाविद्यालय की विवादित सहायक प्राध्यापिका और उसके पिता पर...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  26 जुलाई 2024 को जिला पंचायत भवन के सभागार में राज्य महिला आयोग की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पुरानी बस्ती...

Related News

- Advertisement -