कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां, 14 जून को होगा मतदान

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब कोरबा(Korba Press Club election 2022) के द्वारा द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव 14 जून 2022 को दिन मंगलवार को होगा। चुनाव कोरबा प्रेस क्लब प्रांगण में होगा। चुनाव में कुल 9 पदाधिकारियों का चुनाव होगा। संरक्षक पद के लिए एक, अध्यक्ष पद के लिए एक, उपाध्यक्ष के लिए भी एक, सचिव पद के लिए एक, उप सचिव के लिए भी एक पद, कोषाध्यक्ष के भी एक पद होगा साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए 3 पद होंगे।

चुनाव कार्यक्रम निम्नानुसार है

*चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल अधिवक्ता हैं।

*चुनाव स्थल कोरबा प्रेस क्लब कार्यालय तिलक भवन टीपी नगर कोरबा में होगा।

*प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशन दिनांक 12 जून 2022 रविवार सुबह 10:00 बजे होगा।

*प्रारंभिक मतदाता सूची पर आपत्तियां दिनांक 12 जून 2022 दिन रविवार प्रातः 11:00 से 12:00 तक होगा।

*आपत्तियों और निराकरण के लिए दिनांक 12 जून दिन रविवार दोपहर 1:30 बजे होगा।

*अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन दिनांक 12 जून 2022 रविवार शाम 3:00 बजे तक होगा।

*नामांकन पत्र उपलब्ध दिनांक 12 जून 2022 रविवार शाम 3:30 से 6:00 बजे तक होगा।

*नामांकन पत्र उपलब्ध दिनांक 13 जून 2022 दिन दिन सोमवार 10:00 बजे से 12:00 बजे तक मिलेगा।

*नामांकन पत्र जमा करना दिनांक 13 2022 दिन सोमवार प्रातः 10:00 से 1:30 बजे तक करना अनिवार्य होगा।

*नामांकन पत्र का प्रशिक्षण आपत्ती व निराकरण निराकरण दिनांक 13 जून 2022 दिन सोमवार दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा।

*नामांकन की वापसी दिनांक 13 जून 2022 दिन सोमवार 3:10 से 4:00 तक होगा।

*प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची दिनांक 13 जून 2022 दिन सोमवार शाम 5:00 बजे तक प्रकाशन किया जाएगा।

*मतदान दिनांक 14 जून 2022 दिन मंगलवार प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक किया जाएगा।

*मतगणना दिनांक 14 जून दिन मंगलवार शाम 4:00 बजे से पूर्ण होने तक किया जाएगा परिणाम की घोषणा दिनांक 14 जून 2022 दिन मंगलवार मतगणना पश्चात किया जाएगा।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -