केंद्रीय गृह मंत्रालय की एजेंसी बीपीआरएंडडी (BPR&D) ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों में छत्तीसगढ़ पुलिस के “निजात” अभियान को किया शामिल

- Advertisement -

राजनांदगांव में चल रहे निजात को भी मिल रही है चहुंओर प्रशंसा

रायपुर/स्वराज टुडे: पुलिस मुख्यालय द्वारा भी पत्र लिखकर राज्य के अन्य जिलों को कोरिया/राजनांदगांव पुलिस के निजात अभियान के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु लिखा गया है ।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं अन्य पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों पर एक किताब “स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियां (Best Practices on Smart Policing)” प्रकाशित किया है।

इसमें देश भर के पुलिस संगठनों के उल्लेखनीय कार्यों के कुल तीस चुनिंदा कार्य शामिल किए गए है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरिया पुलिस के निजात अभियान पर विस्तृत आलेख (पेज 81- 90) प्रकाशित हुआ है। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाहियां तेज कर दी है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कोरिया, संतोष सिंह द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरुकता अभियान, “निजात” की शुरुआत किया गया था, जो इस लड़ाई में कारगर अभियान साबित हुआ। इसने अवैध नशे के सौदागरों में दहशत पैदा किया है, साथ ही व्यापक जनजागरूकता व नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग आदि में मदद कर बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर करने में सफल हुआ है। वर्तमान में राजनादगांव पुलिस द्वारा भी यह अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव में चल रहे निजात को भी मिल रही सफलता से मिल रही है चहुंओर प्रशंसा हो रही है। लोगों की भारी सहभागिता हो रही है।

हाल में ही पुलिस मुख्यालय द्वारा एक पत्र लिखकर राज्य के अन्य जिलों को कोरिया/राजनांदगांव पुलिस के निजात अभियान के अनुरूप कार्यवाही करने हेतु लिखा गया है। जो इस अभियान की महती भूमिका को रेखांकित करता है।

इस प्रकाशित किताब का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल में ’48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ में किया। अभी बीपीआरएंडडी (BPRD) ने अपनी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया है।

यह वेबसाइट लिंक-
https://bprd.nic.in/WhatsNews.aspx पर ‘Best Practices on Smart Policing’ नाम से उपलब्ध है।

*मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -