कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर सीएम बघेल ने दी बधाई, राहुल गांधी ने अपने समर्थकों से की यह अपील

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी, ट्वीट कर लिखा – गांधीवादी मूल्यों के साथ ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को बचाए रखने की लड़ाई के नेतृत्वकर्ता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। देशहित, समाजहित और जनहित में आपकी मुखरता हमारी प्रेरणा है। ईश्वर और शक्ति दें।

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की अपील 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा हाल पर भी चिंता जाहिर की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 52 साल के हो गए हैं। गांधी ने अपनी अपील में कहा कि मैं देश भर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि मेरे जन्म दिन पर किसी भी तरह का उत्सव न मनाए। उन्होंने कहा कि हम देश भर में उपजी परस्थितियों से चिंतित हैं। करोड़ों युवाओं का मन दुखी हैं। हमें उनका दर्द साझा करना चाहिए और उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
927SubscribersSubscribe

हाथी ने पहाड़ी कोरवा महिला को कुचलकर मारा, दो मवेशियों को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा को कुचल कर मौत के घाट...

Related News

- Advertisement -