कलेक्टर श्री संजीव झा ने सेंद्रीपाली और दमिया गोठान का किया निरीक्षण, गौमूत्र खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा

- Advertisement -

हरेली पर्व से सेंद्रीपाली और चिर्रा के गोठान में होगी गोमूत्र की खरीदी, तैयारियों के संबंध में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ग्राम उड़ता में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण के कार्यों का भी किया अवलोकन

कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री संजीव झा ने विकासखण्ड पाली के ग्राम सेंद्रीपाली और दमिया गोठान का निरीक्षण किया। हरेली पर्व के अवसर पर 28 जुलाई से कोरबा जिले के सेंद्रीपाली और चिर्रा गोठान में गोमूत्र की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री झा ने सेंद्रीपाली के गौठान में पहुंचकर गौमूत्र खरीदी के लिए की गई आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री झा ने ग्राम सेंद्रीपाली और दमियां के गौठान में पहुंचकर महिला समूहों द्वारा किये जा रहे आजीविका गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चारागाह क्षेत्र में चारा उत्पादन एवं गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर ने गौठानो में प्रतिदिन मवेशी लाने और गोबर खरीदी को बढ़ाने के भी निर्देश दिये। दोनों गोठानों में महिला समूहों द्वारा गोबर खरीदी के साथ-साथ वर्मी कंपोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन, चारा उत्पादन आदि आजीविका संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री झा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन के कार्यों का अवलोकन किया तथा महिलाओं से चर्चा भी की।

कलेक्टर ने महिला समूहों को अधिक आर्थिक लाभ सुनिश्चित करवाने के लिए उन्नत किस्म के सब्जी बीज देने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने मनरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत ग्राम उड़ता में नये तालाब के निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने तालाब के निर्माण कार्यो को समय सीमा में तेजी से पूरा करने के लिए अधिक संख्या में मजदूर लगाने के निर्देश गांव के सचिव और रोजगार सहायक को दिये। उन्होंने तालाब निर्माण के कार्यों को गुणवत्तापर्ण तरीके से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -