Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    May 14, 2026

    दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    Raipur: राजधानी में पेट्रोल के लिए हाहाकार, अनेक पेट्रोल पंप बंद

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में सहकारी समिति पोड़ी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, समिति में किसानो का पुष्पमाला भेंटकर किया गया स्वागत, विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की हुई शुरुआत
    Featured

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में सहकारी समिति पोड़ी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, समिति में किसानो का पुष्पमाला भेंटकर किया गया स्वागत, विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की हुई शुरुआत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241115 WA0025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *कलेक्टर ने परिसर का निरीक्षण कर धान भंडारण व उठाव व्यवस्था की ली जानकारी

    *उपार्जन केंद्रों में संधारित होने वाली पंजियों को अद्यतन रखने हेतु किया निर्देशित

    *समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित : कलेक्टर

    कोरबा/स्वराज टुडे:  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में आज विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र पोड़ी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। समिति में किसानों का पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया गया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गई।

    IMG 20241115 WA0021

    ग्राम टुनियाकछार के कृषक श्रीमती माधुरी देवी एवं उनके पति श्री जे पी सिंह द्वारा लगभग 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र लाया गया था। कलेक्टर ने कृषक श्रीमती माधुरी देवी को शुभकामनाएं देते हुए समिति प्रबंधक को धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

    IMG 20241115 WA0018

    कलेक्टर ने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का जांच करते हुए बारदाना उपलब्धता, धान भंडारण एवं उठाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने हमाल पंजी, बारदाना पंजी सहित केंद्र में संधारित किए जाने वाले सभी पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में सभी पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थान को दिए। साथ ही सभी केंद्रों में नाप तौल मशीन व नमी परीक्षण मशीन का अंशांकन प्रमाण पत्र प्रदर्शित कराने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने एवं अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

    यह भी पढ़ें :  बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज, जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती पूर्णिमा सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती जाह्नवी जिलहरे, नोडल कॉपरेटिव बैंक श्री एस. के. जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: सरकण्डा क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, आरोपी के कब्जे से 4 टन अवैध कबाड़ किमती 93000/- रू. सहित एक ट्रक किया गया जप्त

    यह भी पढ़ें: ‘देश में 90% मुस्लिम, संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द हटाना चाहिए’, बोले बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल

    यह भी पढ़ें: कुएं से पानी की जगह निकलता रहा पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग, असलियत सामने आई तो उड़ गए होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    May 14, 2026

    दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    Raipur: राजधानी में पेट्रोल के लिए हाहाकार, अनेक पेट्रोल पंप बंद

    May 14, 2026

    Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    राशिफल 14 मई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 14, 2026

    नगर निगम की घोर लापरवाही: कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र, आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026969 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    May 14, 2026

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अकील अहमद अंसारी ने शुरू की “गब्बर फाइल्स” की पहल,…

    दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026

    Raipur: राजधानी में पेट्रोल के लिए हाहाकार, अनेक पेट्रोल पंप बंद

    May 14, 2026

    Raipur: सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम की फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.