कर्ज,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी युवा मोर्चा, एक लाख युवा करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

- Advertisement -

भाजयुमो की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक बिलासपुर में हुई आयोजित

कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार की भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। उक्त आयोजन में कोरबा जिले के अपेक्षित कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में शामिल हुए। आयोजन के दौरान भाजयुमो द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो की जिलेवार समीक्षा की गई । आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

कोरबा जिले द्वारा प्रदेश भाजयुमो प्रभारी अनुराग सिंह देव को जिलाध्यक्ष पंकज सोनी द्वारा वृत (पूर्व कार्यों की जानकारी) सौपी गई, मंच पर उपस्थित नेताओं सहित संगठन ने सराहना की । साथ ही करतल ध्वनि से जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया एवं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई ।

भाजयुमो प्रदेश सरकार को घेरने बड़ी रणनीति बना रही है जिसमे प्रदेश में बढ़ते कर्ज, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी के मुद्दे आदि का मुद्दा प्रमुख है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ,भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी आलोक डाँगस ,पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू,प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, बिलासपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख अवधेश जैन,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राजपाल,कोरबा भाजयुमो जिला प्रभारी अंकित जायसवाल,सह प्रभारी रंजीत सिंह,भाजयुमो प्रदेश सदस्य मुकेश कौशिक आदि पदाधिकारीगण मंच पर विराजमान थे।

साथ ही कोरबा जिले से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महामंत्री अनूप यादव/नरेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष रंजू यादव, मंत्री नरेंद्र बिंझवार, वैभव शर्मा, राजा डिक्सेना, सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीन उपाध्याय, कन्याशक्ति संयोजिका प्रीति स्वर्णकार, सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद पटेल, कोरबा जिले के समस्त मंडल के अध्यक्ष धनंजय चौहान, किशन साहू, त्रिभुवन प्रजापति, रवि साहू, रामावतार पटेल, दिनेश सेन, उदय शर्मा, सुजीत सिंह, प्रवीन कुर्रे, कृष्णा पटेल, दिलीप पटेल, मनोज डिकसेना, विजय श्याम, नरेंद्र राज, हिमांशु पांडे, मंडल के महामंत्री सुभाष राठौर, दीनदयाल पटेल, रामू मधुकर, उत्सव राज,सुदेश चंद्रा सहित बिलासपुर संभाग के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -