कटघोरा:नगर पालिका कर्मचारी जेल दाखिल,धारा 354 के तहत मामला हुआ दर्ज…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा थाने में प्रार्थिया ने नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ शिकायत प्रस्तुत की थी जिसमे छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने का जिक्र था,प्रार्थिया के अनुसार वह लंबे समय से प्रताड़ना का दंश झेल रही थी। प्रार्थिया की शिकायत पर नवपदस्थ थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ धारा 354 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है।

दरअसल थाना कटघोरा में प्रार्थिया उपस्थित होकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पुरानी बस्ती निवासी विनय जायसवाल के खिलाफ छेड़छाड़ व अभद्र करने की शिकायत पेश की थी,जिसमे प्रार्थिया ने जिक्र किया था कि विनय जायसवाल प्रार्थिया को लंबे समय से प्रताड़ित करता आ रहा था।कई बार प्रार्थिया ने नगर पालिका कर्मचारी विनय जायसवाल को समझाइश दे चुकी थी परंतु कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नही आया और दिनाँक 11 मई 2022 को विनय प्रार्थिया के घर मे घुस कर अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ जैसी हरकत करने लगा।

मौके पर स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी भाग निकला तब से प्रार्थिया व उसका पूरा परिवार मानसिक रुप से परेशान रहने लगा।इस दौरान कई बार महिला नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में जाने की योजना बनाई,लेकिन लोकलाज के चलते थाना जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। वही कर्मचारी के हौसले इस कदर बुलंद थे मानो उसे किसी का भय ही नही। लिहाज़ा प्रार्थिया ने लोकलाज त्याग कर नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ शिकायत देना उचित समझा और 11 जुलाई 2022 को थाना पहुच कर कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दी।लिहाज़ा कटघोरा पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की। जहां नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

*अरविंद शर्मा की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -