ऑटो और बाइक में टक्कर,1 की मौत, 2 घायल: शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे बाइक सवार 3 दोस्त

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 3 दोस्त शादी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए थे। वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक की ऑटो से टक्कर हो गई। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, कुकरीचोटी निवासी मेमन लाल कंवर(17) अपने दो दोस्त अमन और जसदेव के साथ सोमवार को केरा कछार गांव गया था। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को ही तीनों लौट रहे थे। अभी ये केरा रोड पर ही थे कि सामने से आ रही ऑटो गाड़ी से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मेमन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमन और जसदेव घायल हो गए थे। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तीनों को अस्पताल भेजा था। जहां डॉक्टरों ने मेमन को मृत घोषित कर दिया है। पता चला है कि हादसे में ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। मृतक के परिजनों को भी इस बात की सूचना देर रात दी गई थी। जिसके बाद मंगलवार को मृतक का पीएम किया गया है। बाकी के दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शु्रू की है। आस-पास के लोगों का कहना है कि दोनों ही गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थीं। इस वजह से जब भिड़ंत हुई तो बाइक नियंत्रित नहीं हो सकी।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -