उद्योग प्रबंधक की पत्रकार वार्ता में स्मार्टवॉच वितरण बना चर्चा का विषय, पत्रकारों को लुभाने की इस कोशिश के पीछे ये है असली वजह….

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायगढ़/स्वराज टुडे:  रायगढ़, जिला मुख्यालय के पुसौर ब्लॉक में हाल ही में एक उद्योग प्रबंधक द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य मीडिया में उद्योग के खिलाफ नकारात्मक खबरें रोकना बताया जा रहा है। लेकिन उम्मीद से कहीं ज्यादा पत्रकारों की भीड़ पहुंचने से आयोजन में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

सूत्रों के अनुसार, भीड़ को संभालने के लिए कंपनी को मजबूरन निम्न गुणवत्ता की स्मार्टवॉच का वितरण करना पड़ा। कुछ स्मार्टवॉच के खराब होने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे यह संदेह उठ रहा है कि कहीं वितरित किए गए उत्पाद नकली तो नहीं थे।

माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने विस्तार की योजना बना रही है और इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों को लुभाना और फ्लाई ऐश जैसी पर्यावरणीय समस्याओं को छिपाना था।

इसके अलावा, PRO द्वारा कुछ विशेष पत्रकारों को ही आमंत्रित किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन अधिक संख्या में पत्रकारों के पहुंचने से PRO और पत्रकारों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के AIIMS में कराया भर्ती, डॉक्टर बोले…

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रह सकते हैं महाकुंभ के श्रद्धालु, टेंट सिटी और दो आश्रम स्थल तैयार

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ में क्यों कभी नहीं गरजती बिजली, ना ही भौंक सकता एक कुत्ता तक, सांप-बिच्छुओं में भी नहीं होता जहर का अंश, आखिर क्या रहस्य है इन सबके पीछे ?

यह भी पढ़ें :  पूर्व डीजीपी को मारकर पत्नी बोलीः 'राक्षस को मार डाला'- कारण जान दहल उठा देश !

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -