ईश्वर एक है, अनेक नहीं…वो है निराकार : शिव आचार्य परमानन्द महाराज

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आचार्य परमानन्द महाराज जी का चित्रकूट धाम से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र टी.पी. नगर के विश्व सद्भावना भवन में शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा उनका बैज, पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। आचार्य परमानन्द महाराज जी ने पहली बार ब्रह्माकारीज़ मुख्यालय जाने व संस्था से जुड़ने और अपने जीवन के अनुभवों को सांझा करते हुए आर्शीवचनों में कहा कि ईश्वर एक है, अनेक नहीं। और वो निराकार शिव ज्योर्तिबिंदू स्वरूप हैं।

IMG 20240709 WA0048 IMG 20240709 WA0047

परमात्मा ने हमें एक महामंत्र दिया है मनमनाभव का। अर्थात् अपने मन को सांसारिक, भौतिक साधनों के विनाशी प्राप्तियों में न लगाकर परमात्मा को अपना मन समर्पित कर दो तो आत्मा शांति, सुख, आनंद, शक्ति स्वरूप बन जाएगी। और आपके हर कार्य सहज होने लगेंगे क्योकिं ईश्वर आपके साथ है। उन्होनें कहा कि ज्ञान सबके पास है पर अब ज्ञान को जीना है परमात्म प्रेम के रस को पीना है। और जो प्रभू प्रेम रस पीते है वहीं जीवन में निखरते है।

IMG 20240709 WA0045

इस अवसर पर संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने आचार्य परमानन्द महाराज जी के आगमन पर उनको साधुवाद किया और कहा कि आप पैसे ही लोगो के जीवन को कोयले से हीरे अर्थात् सतोप्रधान दैवागुण बनाने की सेवा में, परमात्म कार्य में, आगे बढ़ते रहे। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। सहप्रभारी ब्रहमाकुमारी बिन्दू दीदी ने पुनः उन्हें यहां आने का निमंत्रण दिया और अपने मनोभाव व्यक्त किये। इस अवसर पर संस्था के समस्त श्रद्धालुजन उपस्थित थे

यह भी पढ़ें :  हरियाणा में 164 तरह के छोटे अपराध अब कोर्ट नहीं जाएंगे, मुकदमा थाने में ही खत्म, लगेगा केवल जुर्माना

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -