इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, डर से घर के बाहर भागे लोग

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
सूरजपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भूकंप के झटके ने दहशत फैला दी । सरगुजा संभाग के दो जिलो में आज दोपहर को फिर से भूकंप का आया और इस बार काफी संख्या में लोगों ने इसे महसूस भी किया। दोपहर 12 बजे के करीब आए भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए थे। कई लोगों ने भूकंप आने की पुष्टी की है। आज भूकंप का झटका सरगुजा, सूरजपुर व कोरिया जिले में महसूस किया गया है। इसकी तीव्रता 4.7 बताई जा रही है भूकंप का केन्द्र सूरजपुर के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा रामानुजनगर में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया,। वहीं प्रेमनगर में अभी तुरंत भूकंप का झटका आया है। कोरिया के गिरजापुर में सुबह 11.57 पर लोगों ने भूकंप महसूस किये। कुछ सेकंड का ही भूकंप का असर दिखा, यहां भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, पर गूगल इस बात की पुष्टि कर रहा है।

*विष्णु कसेरा की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -