इसे कहते हैं किस्मत का मारा, पहले रेप के झूठे आरोप में 20 साल की सजा भुगता, अब घर बसाने के लिए शादी की तो नई नवेली दुल्हन ने कर दिया ये कांड

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
ललितपुर/स्वराज टुडे: यूपी के ललितपुर वाले विष्णु तिवारी, जिन्होंने 20 साल जेल की सजा काटी और अंत में केस ही झूठा निकला। जेल से छूटने के 2 साल बाद उसकी जिंदगी पटरी पर आने लगी थी।

उन्होंने शादी का मन बनाया और दुल्हन पसंद करके शादी भी कर ली, लेकिन एक बार फिर उन्हें धोखा मिल गया। विष्णु ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

सुहागरात से पहले ही दुल्हन पैसा और जेवर लेकर हो गयी फरार 

विष्णु तिवारी ने एक लाख रुपए दुल्हन के माता-पिता को देकर मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन विष्णु को छोड़कर भाग गई। दुल्हन अपने साथ 50 हजार रुपए नगदी और जेवर भी ले गई। पीड़ित विष्णु ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानिए कौन हैं विष्णु तिवारी 

ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलावन निवासी विष्णु तिवारी को 20 वर्ष पूर्व रेप के एक मामले में जेल भेज दिया गया था। विष्णु तिवारी निर्दोष होने के बादजूद 20 साल तक जेल में रहे। बाद में यह मामला झूठा निकला। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दो साल पहले उन्हें जेल से रिहा किया गया था। यह मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था।

घर बसाने के लिए की शादी, लेकिन…

अपनी जिंदगी के 20 साल जेल में काटने के बाद विष्णु के पास कुछ नहीं बचा था। दो साल बाद उन्होंने अपना घर बसाने के लिए शादी का फैसला लिया। विष्णु ने एमपी के सागर जिले की रहने वाली राजकुमारी नाम की लड़की से 22 जुलाई को एक मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। विष्णु नए जीवन की शुरुआत करने से पहले 23 जुलाई को शहर के एक मंदिर में अपनी दुल्हन और उसके एक सहयोगी के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। यहीं पर दुल्हन अपने साथियों के साथ विष्णु को चकमा देकर भाग गई।

कैश और जेवर लेकर भाग गई नई दुल्हन

विष्णु के मुताबिक, शादी से पहले उसने दुल्हन के माता-पिता को एक लाख रुपए दिए थे। वहीं, दुल्हन भी अपने साथ 50 हजार नगदी और जेवर लेकर चली गई है। शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए विष्णु तिवारी ने एसपी से मामले की शिकायत की है। मामले की जांच जारी है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -