Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आयुष्मान कार्ड से अब फ्री इलाज नहीं करेंगे डॉक्टर, यूपी IMA के नए अध्यक्ष का बड़ा बयान; वजह भी साफ-साफ बताई
    Featured

    आयुष्मान कार्ड से अब फ्री इलाज नहीं करेंगे डॉक्टर, यूपी IMA के नए अध्यक्ष का बड़ा बयान; वजह भी साफ-साफ बताई

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n642533014173370838313520b51b1947a28db06a466c790f2f3b9f999250576bed60aebb3a94f15496bb76
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    शाहजहांपुर/स्वराज टुडे: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. पवन कुमार अग्रवाल ने रविवार को यहां पदभार ग्रहण करने के बाद पहली ही प्रेस कांफ्रेस में व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    उन्होंने आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा व लंबित भुगतान, चिकित्सा शिक्षा में मानकों की अनदेखी, चिकित्सकों की सुरक्षा तथा अवैध अस्पतालों पर ध्यान खींचा।

    कहा कि आइएमए मानवसेवा को प्रथम वरीयता के साथ काम कर रही है, सरकार ने पांच साल पर अस्पतालों के नवीनीकरण की बात मान ली है, चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून की बनाए जाने समेत कई मांगे लंबित है।

    शाह क्लब में अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में आइएमए प्रदेश अध्यक्ष डा. अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत भुगतान न मिलने पर हरियाणा, पंजाब में चिकित्सकों ने उपचार से मना कर दिया है। यूपी में भी दो साल से करोड़ों का भुगतान बकाया है। सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटिजन के निश्शुल्क उपचार की योजना शुरू करके अच्छा कार्य किया, लेकिन जब उपचार ही नहीं होगा तो योजना किस काम की…।

    उन्होंने चिकित्सकों की असुरक्षा का मुद्दा उठाया। बोले सड़क दुर्घटना व चोट लगने पर सर्जरी की तुरत आवश्यकता होती है, चिकित्सक परास्नातक में सबसे ज्यादा सर्जरी की डिग्री को पसंद करते थे, लेकिन असुरक्षा के चलते इस वर्ष मात्र 14 प्रतिशत चिकित्सकों ने ही सर्जरी को पसंद किया है।

    शेष चिकित्सकों ने रेडियाेलोजी, फिजियालोजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, पैथोलोजी जैसे विभागों में पीजी को वरीयता दी है, जो कि चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि सुषेण वैद्य ने लक्ष्मण का उपचार किया, उन्हें न तो रावण ने नुकसान पहुंचाया न ही राम ने। जबकि इन दिनों चिकित्सक सबसे ज्यादा असुरक्षित है।

    यह भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल ने कहा- लूट रही सरकार, अगले चुनाव में जनता देगी करारा जवाब

    उन्होंने कहा किसी व्यक्ति की गलती से पूरी व्यवस्था को खत्म नहीं किया जाता है, लेकिन सरकार ने मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआइ) के अध्यक्ष पद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एमसीआइ को खत्म कर नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) का गठन कर दिया। क्योंकि एमसीआइ में चिकित्सकों का भी प्रतिनिधित्व था।

    निजी मेडिकल कालेज का किया जिक्र

    उन्होंने एक निजी मेडिकल कालेज का जिक्र किया, कहा कि एमसीआइ ने जिस मेडिकल कालेज को डिबार कर दिया था, एनएमसी ने उस मेडिकल कालेज के पीजी पाठ्यक्रम की स्वीकृति के साथ ही एमबीबीएस सीटों की क्षमता भी ढाई गुणा बढ़ा दी। यह सब कैसे हुआ, सभी जानते हैं। आइएमए प्रदेश अध्यक्ष डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार मेडिकल कालेज बना रही, चिकित्सा शिक्षकों के प्रबंध नहीं कर रही।

    उन्होंने सवाल किया विद्यार्थी कंप्यूटर पर डमी के माध्यम से पढ़कर कुशल चिकित्सक कैसे सकते हैं? डा. अग्रवाल ने अवैध अस्पतालों को बड़ी समस्या बताया, कहा वार्ड ब्वायं अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं, इससे मरीजों का अहित हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में भी चिकित्सक नहीं है, इससे जनमानस को भारी नुकसान हो रहा है।

    डा. अग्रवाल ने कहा निजी स्तर से 20 प्रतिशत तक गरीबों के लिए बेड आरक्षित रखते हैं, जिनसे अस्पताल का कोई खर्च नहीं लिया जाता है, यही अपेक्षा आइएमए के अन्य सदस्यो से भी की जाती है। इस अवसर पर आइएमए के स्थानीय अध्यक्ष एसके जैन, पूर्व अध्यक्ष डा. विजय पाठक, सचिव डा. गौरव मिश्रा, डा. यूडी कपूर मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: सपने में दिखे बाबा बोले ‘खुदाई कर शिवलिंग मिलेगी’, शख्स ने वैसा ही किया, फिर हुआ ये चमत्कार

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: पत्नी ने अपने ही पति को लगाया 80 लाख का चूना, फिर भाई के साथ हो गयी फरार !

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बाजरे की रोटी के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.