आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर जन जागरण तिरंगा यात्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 13. 08.2022 भाजपा कोरबा शहर मंडल द्वारा आजादी 75 वांअमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर कोरबा पुराना बस स्टैंड से ट्रांसफर नगर चौक तक जन जागरण तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल यात्रा में शामिल हुए और तिरंगा रैली के माध्यम से कोरबा शहर के सभी व्यवसायिक बंधु और आम लोगों से अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।

भाजपा नेता नवीन पटेल  ने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भाई जी का यह आह्वान एक अभियान का रूप ले लिया है और देश की जनता घर-घर तिरंगा लगाकर देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचय दे रहे हैं ।

वहीं इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश जा, योगेश जैन, योगेश मिश्रा, युगल केवट, उमा भारती शराफ, ज्योति वर्मा, संजू देवी राजपूत, उर्वशी राठौर, रजनी पवार, प्रमिला सागर, रमेश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता शामिल हुए l

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -