Featuredदेश

असली पुलिस के हत्थे चढ़ी दो फर्जी महिला पुलिस, अवैध वसूली की मिल रही थी लगातार शिकायतें

Spread the love

मध्य प्रदेश
रीवा/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के रीवा में असली पुलिस का नकली पुलिस से सामना हो गया। दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर दो महिलाएं अवैध वसूली कर रही थी। दोनों अपना दबदबा दिखाने के लिए नकली ड्रेस पहनकर इलाके में घूम रही थी और पैसे उगाही कर रही थी। जिसके बाद लाडली लक्ष्मी पथ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने महिलाओं को किया गिरफ्तार

दअसल, सिविल लाईन थाना क्षेत्र के लाडली लक्ष्मी पथ में दो महिला पुलिसकर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद बनाई गई स्पेशल टीम कोड रेड और सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें उनके नकली पुलिस बनकर घूमने का खुलासा हो गया। फर्जी महिलाओं को पुलिस को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNS की धारा 204,205 के तहत एफआईआर दर्ज की।

3-4 दिनों से पुलिस बनकर घूम रही थी महिलाएं

सिविल लाईन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया, “महिलाएं तीन-चार दिनों से शहर में घूम रही थी। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके संबंध में अन्य जानकारी जुटाने सहित सहयोगियों की पतासाजी की जा रही है।”

यह भी पढ़ें: नकली आधार कार्ड और फर्जी डॉक्यूमेंट्स. 2 साल से रह रहे थे बांग्लादेशी, ATS और महाराष्ट्र पुलिस ने किया अरेस्ट

यह भी पढ़ें:‘नीतीश झुकेगा नहीं’… रेड्डी ने ‘पुष्पा’ स्टाइल में सेलिब्रेट किया अपना पहला टेस्ट अर्धशतक, देखें वीडियो..

यह भी पढ़ें:महिला के घर बार-बार आता था आश्रम का बाबा, पति को हुआ शक, सच्चाई पता चलते ही खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर…

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button