Featuredकोरबा

अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मृतक की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गेवरा रोड स्टेशन मेन लाइन के किनारे पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक ने सफेद कलर की शर्ट और लाइट कलर की पेंट पहनी हुई हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई हैं। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची।

उक्त व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक शव के शरीर में कोई चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी में कही डिहाइड्रेशन की वजह से तो मौत ना हुई हो अथवा हिट स्ट्रोक का शिकार तो नहीं हुआ। बहरहाल पोस्टमार्टम के उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: बलौदाबाजार की घटना ने प्रदेश को किया कलंकित, हाई कोर्ट के जज करें पूरे मामले की जाँच- अधिवक्ता धनेश सिंह

यह भी पढ़ें: सर्वे सूची से नाम ही गायब, नही मिली कलेक्टर से भी मदद, अब मुख्यमंत्री से लगाई दिव्यांग शिव कुमार ने गुहार

यह भी पढ़ें: कभी ब्लास्ट नहीं होगा आपके घर का AC, अगर जान गए कितने देर बाद एसी को करना होता है बंद

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में समर कैंप पर लगी रोक, स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button